फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है शहर

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है शहर

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपों का पर्व दीपावली पर रंग बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा है। मोमबत्ती व चाइनीज झालरें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दीपावली पर पटाखों की धूम-धड़ाम से माहौल गूंजता रहा। बच्चों में पटाखे व फुलझड़ियों को लेकर उत्साह जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

दीपावली पर लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया है। खासकर चाइनीज झालरें आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें तरह-तरह के लक्ष्मी गणेश व ऊं लिखे आइटम ज्यादा दिख रहे हैं। लोग अपने दरवाजे पर आकर्षक लाइटें लगाए हुए हैं। इलेक्ट्रानिक सामानों से पूरा घर रोशन हो रहा है। कहीं-कहीं लोगों के छतों पर मोमबत्तियां सजी हुई थीं। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक फूलों से सजाया। शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसे लेकर सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ जमी रही। खासकर मिठाई बाजार में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। शाम होते ही दीपों की जगमगाहट से पूरा शहर ही रोशन हो गया। शहर के तकिया, दलालघाट, मुकेरीगंज सहित कई जगहों पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाएं रखी गई हैं। यहां पूजन अर्चन करने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed