फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वकील के घर से आठ लाख की चोरी

वकील के घर से आठ लाख की चोरी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंधरापुर। देवरा दामोदरपुर गांव निवासी अधिवक्ता के घर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बीती रात अंदर घुसे चोरों ने नगदी, आभूषण, गोदरेज की आलमारी सहित आठ लाख रुपये के सामान चुरा ले गए। घटना के वक्त घर में मौजूद वृद्ध बरामदे में सोया हुआ था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य और महिलाएं जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में वृद्ध महिला का उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह चोरी होने की सूचना मिलने पर परिजन सन्न रह गए। चोरी गए सामानों का मिलान करने के बाद कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित शैलेंद्र राय पुत्र रामकेश कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवरा दामोदरपुर गांव के रहने वाले हैं। शैलेंद्र राय पेशे से अधिवक्ता हैं। जबकि इनके एक भाई जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। परिवार के एक वृद्ध महिला की तबियत खराब होने की वजह से उसे सिधारी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्धा की देखरेख के लिए शनिवार की रात परिवार के अन्य सदस्य घर में तालाबंद करके अस्पताल चले आए। जबकि घर में मौजूद बुजुर्ग बरामदे में सोए हुए थे। सुनसान माहौल पाकर अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे कुछ नगदी, पांच सोने का हार, एक दर्जन अंगूठी, तीन मांगटीका, तीन नथिया, चार जोड़ा कंगन, कीमती कपड़े और बर्तन, गोदरेज की आलमारी सहित लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। रविवार की सुबह मुख्ट गेट का ताला टूटा होने की वजह से चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ितों के होश ही उड़ गए। चोरी गए सामानों का मिलान करने के बाद शैलेंद्र राय की ओर से कंधरापुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके वापस लौट आई। थानाध्यक्ष कंधरापुर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed