{"_id":"56-80402","slug":"Azamgarh-80402-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिला से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में महिला से छेड़खानी
Azamgarh
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे जौनपुर से आजमगढ़ की जा रही रोडवेज बस में महिला के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवक ने महिला को मारापीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में सिधारी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव की रहने वाली महिला शनिवार की शाम बरदह बाजार से आजमगढ़ आने के लिए सरकारी बस में सवार हुई। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी रेलवे क्रासिंग के पास से पल्हनी गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्र अशोक यादव नामक युवक बस में सवार हुआ। बस में वह महिला से छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर मनबढ़ ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। घायल महिला किसी तरह से सिधारी थाने पहुंची और आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिधारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अखिलेश यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।