फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तेज आवाज के पटाखे न फोड़ें, बोले बच्चे

तेज आवाज के पटाखे न फोड़ें, बोले बच्चे

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रकाश के पर्व दीपावली के अवसर पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल और सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली से मनमोह लिया। प्रतियोगिता के समापन पर लोगों से तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़ने का बच्चों ने आह्वान किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता के लिए छात्रों को चार समूहों में बांटा गया था। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस को द्वितीय और ब्लू हाउस को तीसरा स्थान मिला। अंत में विद्यालय के प्रबंधक, प्रशासिका तथा प्राचार्य ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी कलाकृतियों की प्रशंसा की और दीपावली की बधाई दी। उधर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल और सर्वोदय पब्लिक इंटर कोज हरबंशपुर में शनिवार को शिवाजी, अशोका, रमन और टैगोर हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में उप-जूनियर ग्रुप में शिवाजी हाउस ने प्रथम, टैगोर हाउस को द्वितीय और अशोका हाउस को तीसरा स्थान मिला। जूनियर ग्रुप में अशोका हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय स्थान मिला। सीनियर ग्रुप में अशोका हाउस प्रथम रहा। जबकि सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज में जूनियर ग्रुप में शिवाजी हाउस की श्रुती गुप्ता के ग्रुप, अशोका हाउस की संगीता ग्रुप ने, रमन हाउस की प्रतिमा यादव ग्रुप, शिवाजी हाउस की अंशिका ग्रुप ने बाजी मारी। सीनियर ग्रुप में टैगोर हाउस की अंशिका यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संस्थापक/प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य कंचन यादव, बीएम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed