{"_id":"71489","slug":"Azamgarh-71489-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की परेशानी नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की परेशानी नहीं हो रही सुनवाई
Azamgarh
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। चीनी मिल मजदूर संघ सठियांव के श्रमिकों का कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर चल रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को 31 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्वाधीनता दिवस धरना स्थल पर ही मनाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि समय जरूर लग रहा है। लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। पूर्व डायरेक्टर कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि चीनी मिल से रिटायर खदेरू यादव अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सेवानिवृत्त हुए वर्षों बीत गए। लेकिन सभी देय बाकी है। पैसे के अभाव में वे दवा- इलाज नहीं करा पा रहे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मिल के कर्मचारी अजय कुमार के पुत्र का तीन दिन पूर्व इलाज के अभाव में निधन हो गया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 31वें दिन धरने को रालोद के जिलाध्यक्ष मो. महमूद खां, डा. सुरेश यादव, किसान श्रीनिवास सिंह, भाजपा के हरेंद्र सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुन्नन राय ने समर्थन दिया। धरने में प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जनार्दन सिंह, शिक्षक गोविंद दयाल सिंह, गिरिशचंद खरे, लल्लन तिवारी, कन्हैया यादव, सूर्यनाथ मिश्रा, रामनवल विश्वकर्मा, जयप्रकाश चौरसिया, चंद्रभान यादव, गौरी शंकर, रूपधारी, अवधेश यादव, जयप्रकाश गौतम, अवधराज मौर्या, बहादुर राम, राधेश्याम विश्वकर्मा और जोखू यादव आदि शामिल थे।