फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोगों के प्रयास से जितेंद्र का सफल आपरेशन

लोगों के प्रयास से जितेंद्र का सफल आपरेशन

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के बदरका मोहल्ला निवासी व ब्रेन ट्यूमर जैसे गंभीर बीमारी से पीडि़त जितेंद्र कुमार का जीवन आखिरकार लोगों के सहयोग से बच गया। करीब तीन घंटे के आपरेशन के बाद डा. अनूप ने बताया कि जितेेंद्र अब खतरे से बाहर है। यदि आठ दिन और बिलंब हो जाता तो उसके जान को खतरा था। मदद के क्रम में सोमवार को विभिन्न आपराधिक मामले में नामजद जेल में बंद बंदियों ने भी जितेंद्र की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। बता दें कि जितेंद्र के इलाज के लिए आजमगढ़ के तमाम सामाजिक संगठन के लोग चंदा इकट्ठा करके जितेंद्र के इलाज में सहायता की। इसी क्रम में मंडल कारागार के बंदी और स्टाफ भी पीछे नहीं रहे। जेल से बंदियों और स्टाफ द्वारा इकट्ठा किए गए 10240 रुपए सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष दीनू जायसवाल के माध्यम से पीडि़त तक पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती जितेंद्र की दशा को डा. अनूप ने ठीक बताया। साथ ही कहा आजमगढ़ की जनता ने भलेमानस का परिचय देते हुए पीडि़त का हरसंभव मदद किया। ऐसे में इस नेक कार्य के लिए उन्होंने जिलेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed