फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौकरी पाने के लिए पत्नी ने कराया था हमला

नौकरी पाने के लिए पत्नी ने कराया था हमला

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। चकगोरया गांव के पास जिला पंचायत कर्मचारी पर हुआ हमला उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से कराया था। इस मामले में पुलिस ने घायल की पत्नी आैर उसके आशिक के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों की तलाश में छापेमारी जारी है। दोनों शूटर बलिया जिले के निवासी है।
विज्ञापन

सिधारी थाने में घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिनेशचंद दूबे ने पत्रकारों को बताया कि 15 जुलाई 2014 को बदमाशों ने एकरामपुर गांव निवासी व जिला पंचायत में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात लालजीत पर प्राणघातक हमला किया था। लालजीत घर से कार्यालय जा रहे थे। एसपी के अनुसार लालजीत के भतीजे जितेंद्र ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि घायल अपने भाई और भाभी पर काफी मेहरबान था। यह बात उसकी पत्नी इसरवता को नागवार लगती थी। इसरवता की एकरामपुर निवासी विजय प्रताप उर्फ विजयी यादव से प्रगाढ़ता थी। भाई भाभी के प्रति पति का रुझान देख इसरवता ने पति की हत्या की साजिश रच डाली। इस काम के लिए उसने अपने आशिक विजय प्रताप यादव की मदद ली। विजय ने ही बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी देवव्रत पुत्र जुलिस मसीद तथा सत्येंद्र पुत्र राम गहन, जो नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव का निवासी है, के जरिए घटना को अंजाम दिलाया। एसपी की मानें तो इसरवता और विजय के साथ गिरफ्तार सिधारी थाने के मुंडा गांव निवासी तूफानी पुत्र हृदय शंकर सोनकर घटना के समय बदमाशों को बाइक पर बैठाकर मौके तक ले गए थे। पुलिस फरार दोनों शूटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed