फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विकलांगाें ने चक्काजाम कर सरकार को कोसा

विकलांगाें ने चक्काजाम कर सरकार को कोसा

Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
निजामाबाद। प्रशासन द्वारा बार-बार कृत्रिम अंग वितरण तिथि बदले जाने से नाराज विकलांगों का गुस्सा आखिरकार शुक्रवार को फूट पड़ा। प्रशासन के रवैए से गुस्साए विकलांगों ने तहसील गेट के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई। एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने और नवंबर में उपकरण वितरित करने के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बता दें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिंको) कानपुर द्वारा एक माह पूर्व निजामाबाद तहसील पर 25 अक्तूबर को विकलांगों में कृत्रिम अंग वितरित किया जाना था। इसे लेकर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विकलांग सुबह ही तहसील पर पहुंच गए। काफी इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी नहीं आया तो नाराज विकलांगों ने तहसील गेट अपराह्न 12 बजे मुहम्मदपुर-मंदुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय सिंह, तहसीलदार श्रीप्रकाश शुक्ल, नायब तहसीलदार लालधर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। विकलांगों को काफी समझाने का प्रयास किया। पांच घंटे बाद तहसीलदार द्वारा नवंबर में कृत्रिम अंग वितरित किए जाने पर विकलांगों ने जाम समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नवंबर में उपकरण नहीं बांटा गया तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। बता दें कि इससे पूर्व 25 सितंबर 2013 को भी विकलांगों को कृत्रिम अंग वितरण के लिए बुलाया गया था। लेकिन उपकरण नहीं बांटे गए। तब भी विकलांगों ने चक्काजाम कर दिया था। उस दौरान अधिकारियों द्वारा 25 अक्तूबर 2013 को उपकरण वितरित करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। जाम करने वालों में बृजभूषण मिश्र, कवलपत्ती, श्यामू, गोविंदा, संजय, मौलाना मोअज्जम, संतोष, फातमा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed