फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लीडरशिप और मोटीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लीडरशिप और मोटीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Mon, 25 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
लीडरशिप और मोटीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को सदर तहसील सभागार में लीडरशिप और मोटीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारियों के साथ ही ईआरओ और एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर अनुपम गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव को बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व से आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अनुकूल परिस्थितियों में तो हर अधिकारी कार्य को संपन्न करा लेता है लेकिन विषम परिस्थितियों में बिना विचलित हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्य संपन्न कराएं यही कुशल नेतृत्व का परिचायक होता है। मोटीवेशन के द्वारा अपनी टीम को बेहतर परफार्मेंस देने के लिए तैयार कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आप जिस भी क्षेत्र में भ्रमण पर जाएं वहां स्थानीय लोगों से बात करें। वहां कि समस्याओं को जाने। उसका समाधान कैसे हो इसकी जानकारी लें। उन्हें अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला, लालगंज प्रियंका प्रियदर्शिनी, तहसीलदार सदर हेमंत गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी पंचायत एके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed