फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2030 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना लक्ष्य

2030 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना लक्ष्य

Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
2030 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना लक्ष्य
आजमगढ़। कमिश्नर जगतराज ने कहा कि वर्तमान में पानी का अपव्यय भी बहुत अधिक बढ़ा है। दूषित पेयजल के प्रयोग से बचाव और अपव्यय रोकने के लिए सामुदायिक आधारित पाइप पेयजल योजना संचालित की गई है। कमिश्नर शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में सामुदायिक आधारित पाइप पेयजल योजना की मंडलीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रासायनिक पदार्थों के अंधाधुंध प्रयोग से भूगर्भ जल दूषित हो रहा है। प्लास्टिक के प्रयोग और अनियमित जल दोहन से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसके प्रति सजग नहीं हुए तो निकट भविष्य में कई प्रकार की विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों से बचाने के लिए समुदाय आधारित पाइप पेयजल योजना शुरू की गई है। योजना के माध्यम से 2030 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना लक्ष्य है। योजना के समुदाय आधारित होने से उसकी स्थापना, रखरखाव, संरक्षण आदि कार्य सुगमतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से लंबी अवधि तक किया जा सकता है। संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, सीडीओ मऊ आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीओ मऊ विजय शंकर राय, अधीक्षण अभियंता जल निगम एमसी श्रीवास्तव, डीपीआरओ मऊ एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एमए किदवई सहित अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। डीसी यूनिसेफ अश्विनी तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed