फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवाओं ने बुलंद की युवा आयोग के गठन की आवाज

युवाओं ने बुलंद की युवा आयोग के गठन की आवाज

Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने बुलंद की युवा आयोग के गठन की आवाज
आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने युवा अधिकार महासम्मेलन में कहाकि देश और प्रदेश के युवाओं को जाति धर्म, संप्रदाय से परे होकर युवा अधिकारों के संरक्षण, संवर्धन के लिए एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करनी होगी। अन्यथा राजनैतिक दल योग्य युवाओं को बधुंवा मजदूर से भी बदतर हालत में ढकेल देंगे। आजादी में 30 वर्ष के कम उम्र के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी। राजनैतिक दल युवाओं को सीमित रखना चाहते हैं। उन्होंने 65 प्रतिशत युवाओं के संरक्षण, संवर्धन के लिए युवा आयोग के गठन की मांग की। अन्यथा सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां और पूंजीपति युवाओं को अपने चंगुल में फांसते चले जा रहे हैं। जातिगत और धार्मिक उन्माद पैदा कर रहे है। हाल ही में एक पार्टी ने युवा संसद कार्यक्रम का संचालन किया था। क्या युवाओं को चंद घंटे के लिए ‘युवा संसद’ के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। युवा के आयोग के गठन के साथ ही , आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा रोजगार के नाम पर अवैध वसूली की जांच कराई जानी चाहिए। महासम्मेलन का शुभारम्भ वरिष्ठ समाजसेवी हरिश्चन्द्र सिंह ने किया। शरद राय, देवेन्द्र प्रकाश, नुरूलहुदा, अशोक कुमार, मो. उमर शेख, गौरव वर्मा, वरुण पाठक, लकी सिंह, यशवतं यादव, अरविन्द यादव, पुष्कर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह के नेतृत्व में इससे पहले युवा अधिकार मार्च निकाला गया। ये जजी मैदान से शुरू होकर नेहरू हाल पहुंचा। मार्च के दौरान आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्रों और नौजवानों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने का संकल्प लिया गया। पोस्टर, दफ्ती, स्लोगन लिए ‘युवा आयोग’ के गठन, आउटसोर्सिंग कम्पनियों द्वारा युवाओं के शोषण के खिलाफ, शोषण, उत्पीड़न और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed