{"_id":"5b352c074f1c1b315d8b7b72","slug":"91530211335-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए 30 तक दें माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए 30 तक दें माइक्रो प्लान
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण माह जुलाई के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 16 विभाग हैं। प्रत्येक विभाग अपने संबंधित वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए माइक्रो प्लान बनाकर 30 जून तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने बीएसए और डीआईओएस को निर्देेशित करते हुए कहा कि समस्त विद्यालयों में अध्यापक को निर्देशित करें कि वो डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के लिए क्या करें, क्या न करें से संबंधित जानकारी प्रार्थना के समय दें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया कि नालियों में जलजमाव का बहाव सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही करें। बहुखंडी आवासों के स्वामियों को रोगवाहक मच्छर प्रतिरोधी उपाय अपनाने को कहा। कहा कि जिन क्षेत्रों मे वेक्टर जनित रोगों के मरीज पाए जाएं वहां प्राथमिकता के आधार पर फागिंग कराएं। सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर और आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। चिकित्सालयों में 10 बेड का मच्छरदानी युक्त आईसोलेन वार्ड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित रखें। प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखी जाए। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति को सक्रिय कर स्वच्छता की व्यवस्था की जाए। सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार, एसीएमओ डॉ. वाईके राय, डीप्टी सीएमओ डॉ. संजय सहित समस्त एमओआईसी, एचईओ तथा डीपीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन