{"_id":"5a9d8da64f1c1b28428b8b13","slug":"91520274854-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 विद्यालयों से होगी नौ करोड़ 17 लाख रुपये की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 विद्यालयों से होगी नौ करोड़ 17 लाख रुपये की वसूली
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद और विधायक निधि लेने के मामले में दोषी मिले 22 विद्यालयों को नौ करोड़ 17 लाख दो हजार रुपये वसूली के लिए मुख्य विकास अधिकारी की ओर से नोटिस जारी की गई है। प्रबंधकों को 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद वसूली के लिए आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। साथ ही पूर्व में निधि लेने के दोषी मिले 11 विद्यालयों के मामले को भी दोबारा खोला जा रहा है।
जिले में सांसद और विधायक निधि मामले में धांधली का मामला तब प्रकाश में आया, जब लालता यादव की ओर से जिले के 92 विद्यालयों पर फर्जी अभिलेख के सहारे सांसद और विधायक निधि लेने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया गया। हाईकोर्ट ने उनके आरोपों की जांच का आदेश दिया। पहले हुई जांच में चार विद्यालय दोषी पाए गए। बाकी सभी विद्यालयों पर लगाया गया आरोप निराधार पाया। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने 82 विद्यालयों की दोबारा जांच शुरू कराई। मार्च 2017 में उन्होंने 26 विद्यालयों की जांच रिपोर्ट जारी की। जिसमें सात विद्यालयों को गलत अभिलेखों के सहारे निधि लेने का दोषी पाया गया था। उनके द्वारा इन सभी विद्यालयों को निधि की वसूली के लिए बिना नोटिस जारी किए ही आरसी जारी की गई। लेकिन कालेज प्रबंधक हाईकोर्ट चले गए और कोर्ट ने उन्हें स्टे दे दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शेष बचे 56 विद्यालयों की जांच कराई। जांच के दौरान 22 विद्यालय निधि लेने के दोषी मिले। इस पर सीडीओ द्वारा इन विद्यालयों के प्रबंधकों को 15 दिन में साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि अगर उनके द्वारा अपना पक्ष नहीं रखा जाता है तो उनसे भू राजस्व की भांति आरसी जारी कर वूसली की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी की इस कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सूत्रों की मानें तो विद्यालय प्रबंधकों को भी इस बात अंदेशा पहले ही हो गया था और वह नोटिस का इंतजार कर रहे थे ताकि वह हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकें।
0000000000000000
गलत अभिलेखों के सहारे सांसद और विधायक निधि लेने वाले 22 विद्यालयों को नोटिस जारी कर 15 दिन में साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अगर नोटिस का जवाब नहीं जाता है तो इनसे आरसी जारी कर ली गई निधि की वसूली की जाएगी। पूर्व में भी 11 विद्यालय निधि लेने के दोषी मिले थे। लेकिन उन्हें कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। उनकी फाइल निकलवाई जा रही है। जिसमें यह देखा जाएगा कि अब क्या हो सकता है।
विज्ञापन
अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।