{"_id":"5a9d8ae34f1c1b387b8b9e2d","slug":"91520274147-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के मुताबिक नहीं बना खुरासन रोड का पैनल और यूटीएस रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के मुताबिक नहीं बना खुरासन रोड का पैनल और यूटीएस रूम
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर तहसील स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित पैनल रूम और यूटीएस रूम मानक के मुताबिक न होने के चलते कर्मचारियों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैनल रूम का आकार इतना छोटा है की उसमें जरूरी कागजात के अलावा अन्य सामान भी नहीं रखे जा सकते हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र रखने की कोई ब्यवस्था नहीं है। स्टेशन अधीक्षक ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी और रेलवे के अधिकारियों पत्र भेजकर इसकी शिकायत की।
खुरासन रोड का स्टेशन बी ग्रेड के अंतर्गत आता है। यहां यात्री सुविधाओं के तहत यात्री टिकट आरक्षण केंद्र, अनाराक्षित टिकट केंद्र और ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई गई है। जिससे प्रतिदिन लाखों रुपए की आय होती है। यहां से दो जोड़ी ट्रेनों के अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव भी है। अभी हाल ही में एनआई का कार्य संपन्न होने के बाद पैनल रूम को अलग नव निर्मित पैनल रूम में शिफ्ट किया गया है जो बहुत ही छोटा पड़ रहा है। बहुत सारे महत्वपूर्ण कागजात पुराने पैनल रूम में रखे पड़े हैं। जिसके चलते कई बार स्टेशन मास्टर को पुराने रूम में कागजात देखने के लिए दौडना पड़ रहा है। इसी रूम में अलग कोने में यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए यूटीएस को भी लगा दिया गया है। यूटीएस ऐसे जगहा पर लगा है जहां से यात्री बरसात के दिनों में भीगकर टिकट लेकर 400 मीटर दूर प्लेटफॉर्म पर पहुचेंगे। इस दौरान उनकी ट्रेने के छूटने की संभावनाएं बनी रह सकती है। खुरासन रोड स्टेशन पर बनाये गए पैनल रूम और यूटीएस की रेल विभाग ने खुलकर अनदेखी की है। जिसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने डीआरएम वाराणसी और अन्य रेल के उच्च अधिकारियों से की है।