{"_id":"5a3aaabb4f1c1b8b688b9bd0","slug":"91513794235-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के स्थानांतरण का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के स्थानांतरण का विरोध जारी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील प्रांगण में बुधवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तहसीलदार शिव सागर दुबे के स्थानांतरण के विरोध में किसानों और ग्राम प्रधानों ने धरना दिया। स्थानांतरण न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटाने पर सत्ता के पक्ष के दबाव नें स्थानांतरण का आरोप लगाया गया। संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर सीताराम यादव, रामसकल यादव, जमुना प्रसाद यादव, संजय सिंह, पवन सिंह, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, कोको सिंह, अतुल कुमार सिंह, जीशान, काशीनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, पनधारी यादव, अमरनाथ यादव उपस्थित थे।
भारत रक्षा दल ने दिया ज्ञापन
मार्टीनगंज। बाजार से अतिक्रमण हटाने पर सत्तापक्ष की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी और टीम के साथ अभद्रता के विरोध में भारत रक्षा दल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सत्ता पक्ष के दबाव में किया गया तहसीलदार शिवसागर दुबे का स्थानांतरण रोकने की मांग उठाई। जिला सचिव जलालुद्दीन के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अरुण कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करने वाले अधिकारी का स्थानांतरण गलत है। स्थानांतरण नहीं रोका गया तो हम बगावत करने के लिए बाध्य होंगे। कवंचल यादव, बालेश्वर सिंह, जयनाथ यादव, शिवशंकर, उदयभान, विनोद कुमार उपस्थित थे।