{"_id":"5a19afa54f1c1b9e678bdf02","slug":"91511632805-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर रहते हुए सहयोगी की मौत पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर रहते हुए सहयोगी की मौत पर जताया शोक
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला/लालगंज। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना शनिवार को 35वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान अहरौला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुद्रिका की मौत पर शोक व्यक्त किया।
अहरौला ब्लाक अध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में सरकार पर दवाव बनाने के लिए कार्य का बहिष्कार कर रही हैं और राज्यकर्मी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमें 18 हजार वेतन और राज्य कर्मी का पूर्ण दर्जा नहीं देती तब तक हमारा संघर्ष चलता रहेगा। चाहे सरकार जेल में ड़ाल दे हमारा अनिश्चित कालीन धरना चलता रहेगा। विगत 21 नवंबर को धरने के दौरान आगनबाड़ी कर्मी मुद्रिका की तबीयत खराब हुई और उसी रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथी के निधन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर सुषमा, कंचन सिंह, पुष्पा, अनीता, रीता, रत्ना सिंह, प्रेमशीला, गीता, नीलम, सोनी, किरन आदि उपस्थित थीं। वहीं लालगंज में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना जारी रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह ने कहा कि हमारी 13 सूत्री मांगे हैं। जिसमें हमें नियमित करने, आंगनबाड़ी को 15000 और सहायिका को 7500 रु पये मानदेय देने, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश देने, हमें और हमारे परिवार को चिकित्सा सुविधा देने आदि को लेकर हमारा यह धरना चल रहा है। इस मौके पर ममता गुप्ता, रेखा यादव, गीता यादव, चंपा देवी, संगीता देवी, अनीता सोनकर, शीला देवी, रिंकी सोनी, ममता देवी, मोनी जायसवाल, बिंदु सिंह आदि उपस्थित थीं।