फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 26272

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 26272

Mon, 30 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 26272
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि अभी तक परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस बार पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षार्थियों की संख्या 38358 ज्यादा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया लेकिन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है। इस बार इस परीक्षा में जनपद में कुल 262728 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में हाईस्कूल के 149166 विद्यार्थी शामिल हैं। जिसमें संस्थागत छात्रों की 86063 और व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 6207 है। वहीं संस्थागत छात्राओं की संख्या 56553 और व्यक्तिगत छात्राओं की संख्या 443 है। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 113562 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें संस्थागत छात्रों की संख्या 57359 और व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 4058 है। संस्थागत छात्राओं की 50839 और व्यक्तिगत 1306 है। अगर पिछले वर्ष और इस वर्ष परीक्षार्थियों के संख्या की तुलना करें तो इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या 38358 ज्यादा है। क्योंकि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 224370 थी। पिछले वर्ष हाईस्कूूल में परीक्षार्थियों की संख्या 127434 और इंटरमीडिएट में 96736 थी।
विज्ञापन

00000
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की सत्यापन सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी को आपत्ति हो तो पांच नवंबर तक आनलाइन प्रत्यावेदन कर दे। बिना सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त फर्नीचर के बगैर किसी भी विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed