{"_id":"59f0e1484f1c1bca678b758d","slug":"91508958536-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार झूठे वादे कर जनता को कर रही गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार झूठे वादे कर जनता को कर रही गुमराह
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में बुधवार को कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ ही प्रदेश सरकार पर झूठा वादा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकार केवल झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रही है। इस सरकार में किसानों का भला नहीं होने वाला, किसानों की धान की फसल बरसात के अभाव में सूख रही है लेकिन अभी तक सरकार ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया। इस मौके पर सुनील सैनी, विजय, अशोक, वी तिवारी, श्रवण, राजेश, पंकज, शुभम, विवेक, अल्का आदि उपस्थित थे। ब्यूरो