{"_id":"59aaf2374f1c1b4e738b4ee6","slug":"91504375351-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदार राइसमिलरों के यहां हुई छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदार राइसमिलरों के यहां हुई छापामारी
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। जनपद में स्थित राइस मिलों पर सरकार का काफी पैसा बकाया है। राइस मिलों द्वारा इन पैसों को जमा नहीं किया जा रहा है। इन बकाया पैसों की वसूली को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम बूढ़नपुर और नायब तहसीलदार ने छापेमारी की गई।
जिले के बड़े बकाएदार राइस मिलरों से वसूली को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बूढनपुर इंद्रभान तिवारी और नायब तहसीलदार विराग पांडे ने क्षेत्र के बड़े राइस मिलर बकाएदारों के यहां छापा मारा। इस दौरान एक राइस मिलर को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि उसके राज्यपाल की ओर से निर्गत राहत पत्र दिखाने के बाद उसे तहसील से छोड़ दिया गया। उप जिलाधिकारी बुढनपुर इंद्रभान तिवारी ने बताया कि शासन से निर्देश है कि जितने भी राइस मिल मालिकों पर सरकार का बकाया है 30 सितंबर तक किसी कीमत पर जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।