फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   14 हजार किसानों का 90 करोड़ का ऋण होगा माफ

14 हजार किसानों का 90 करोड़ का ऋण होगा माफ

Sun, 20 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
14 हजार किसानों का 90 करोड़ का ऋण होगा माफ

विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में 14 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इनका लगभग 90 करोड़ का ऋण माफ होने की संभावना है। जिला स्तर पर सूची को लॉक कर दिया गया है। अब इस पर प्रदेश स्तर से कार्रवाई होगी।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार गठन के बाद कैबिनेट की पहली मीटिंग में किसानों का कर्जमाफ करने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए अप्रैल माह में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 86 लाख किसानों का 31 मार्च 2016 तक के कर्ज को माफ करने की बात कही गई थी। सरकार ने लगभग 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा हुई थी। इसमें ऐसे किसानों को लिया गया जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अधिकतम एक लाख रुपये तक का कर्ज था। घोषणा के बाद काफी समय तक योजना से संबंधित कोई जीओ जारी नहीं होने के कारण किसान और अधिकारी दोनों ही असमंजस की स्थिति में रहे। अब किसानों को चिह्नित करने और उनके खातों को आधार से लिंक करने की कवायद की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले चरण में लगभग 14 हजार किसानों की सूची फाइनल कर दी गई है। इन पर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज है। इनकी सारी सूचनाएं आनलाइन अपलोड कर दी गई है। लखनऊ से सूची को लॉक करने के बाद इनके कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीडीओ ने बताया कि योजना के तहत लगभग 80 हजार किसान इसके दायरे में आ रहे हैं। शेष किसानों की फाइलों की जांच की जा रही है। जल्द ही अगली सूची भी फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed