{"_id":"595936d74f1c1b7e678b48a6","slug":"91499018967-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव में गत दिनों हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान शनिवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव निवासी चंद्रबली राजभर (60) 19 जून को अपने गांव में सड़क के किनारे भैंस चरा रहा था। अनियंत्रित बाइक से टक्कर लग जाने से घायल हो गया। परिवार के लोग चंद्रबली का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। चंद्रबली एक बेटे का पिता था।