{"_id":"5f665b6a66d7c7378b430260","slug":"90-percent-of-azamgarh-airport-completed-runway-ready-for-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ एयरपोर्ट का 90 फीसदी काम पूरा, उड़ान के लिए रनवे तैयार, क्लीयरेंस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ एयरपोर्ट का 90 फीसदी काम पूरा, उड़ान के लिए रनवे तैयार, क्लीयरेंस का इंतजार
Sun, 20 Sep 2020 12:56 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करती टीम
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक आकाशदीप माथुर के नेतृत्व में टीम शनिवार को 59 बिंदुओं पर जांच के लिए आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पहुंची। टीम ने हर बिंदु पर अब तक किए गए कार्यों को चेक किया। इसके बाद अब तक हुए 90 फीसदी कार्य से संतुष्टि जताई। 10 फीसदी छोटे-छोटे बचे कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डायरेक्टर ने बताया कि उड़ान के लिए रनवे तैयार है। क्लीयरेंस होते ही शासन की ओर से उड़ान पर निर्णय लिया जा सकेगा।
दरअसल, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को स्कीम के तहत चयनित हवाई अड्डों की शासन की ओर से समीक्षा की गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर, राजकीय निर्माण निगम और मुख्य राजस्व अधिकारी को 59 बिंदुओं की चेकलिस्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
चेकलिस्ट के अनुसार टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा था। शनिवार सुबह डायरेक्टर बाबतपुर एयरपोर्ट आकाशदीप माथुर अपनी टीम के साथ मंदुरी हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसमें कई विभागों के एक्सपर्ट थे। जनपद से मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, एसडीएम सगड़ी एके सिंह, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
थोड़ी देर के लिए कमिश्नर वीवी पंत भी हवाई पट्टी पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद वापस लौट आए। टीम ने स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद चेकलिस्ट के अनुसार एक-एक कार्य का जायजा लिया। जहां कमियां और काम अधूरा मिला उसे चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिए।
अमर उजाला से बातचीत में आकाशदीप माथुर ने बताया कि जो कमियां थी उसे चिह्नित किया गया है। उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके बाद डीजीसीए की टीम यहां विजिट कर अपना क्लीयरेंस देगी। तब जाकर सरकार यहां से उड़ान के लिए निर्णय ले सकती है। सबसे पहले 20 सीटर विमान से यहां से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। इसके बाद डिमांड के आधार पर विस्तार किया जा सकता है।
अमर उजाला से बातचीत में आकाशदीप माथुर ने बताया कि जो कमियां थी उसे चिह्नित किया गया है। उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके बाद डीजीसीए की टीम यहां विजिट कर अपना क्लीयरेंस देगी। तब जाकर सरकार यहां से उड़ान के लिए निर्णय ले सकती है। सबसे पहले 20 सीटर विमान से यहां से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। इसके बाद डिमांड के आधार पर विस्तार किया जा सकता है।