फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   88 disputes came on the complete resolution day, four were settled on the spot

संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 88 वाद, चार का मौके पर निस्तारण

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
88 disputes came on the complete resolution day, four were settled on the spot
मार्टीनगंज। शासन की मंशानुरूप शनिवार को मार्टीनगंज तहसील सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ के समक्ष 88 फरियादियों ने अपनी समस्या रखी जिसमें चार का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष वादों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त मामलों में राजस्व के 80, पुलिस के पांच, अन्य के तीन मामले शामिल हैं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करें। यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस मौके पर एसडीएम मार्टीनगंज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 18, पुलिस के 5, शिक्षा से 01, नगर पंचायत 01और विद्युत विभाग से संबंधित 03 मामले प्राप्त हुए। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में तहसीलदार पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 42 प्रार्थना-पत्र आए। इसमें 6 मामले का निस्तारण हो सका। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 77 प्रार्थना पत्र आए हुए थे। जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 76 को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed