{"_id":"681515693de56d48bc02dcf7","slug":"84500-students-will-get-admission-in-secondary-schools-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130950-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: माध्यमिक स्कूलों में 84,500 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: माध्यमिक स्कूलों में 84,500 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं पास 84,500 विद्यार्थियों को माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने का अभियान चलेगा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज समेत एडेड, वित्त विहीन विद्यालयों व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 8वीं के विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा में शत-प्रतिशत प्रवेश दिलाने का अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा।
जूनियर हाईस्कूल से 8वीं पास कर चुके सभी विद्यार्थियों को राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के लिए इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों से समन्वय करेंगे। इस साल 8वीं पास करने वाले विद्यार्थियों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी विद्यार्थी आगे की कक्षा में प्रवेश पाने से वंचित न रहे। विभाग की ओर से इसके लिए डीआईओएस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। बीएसए को भी जिम्मेदारी दी गई है कि 8वीं पास विद्यार्थियों की सूची डीआईओएस को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रवेश कराने में कोई दिक्कत न हो। बीएसए की ओर से 84 हजार से अधिक बच्चों का डेटा डीआईओएस को भेजा गया है।
कक्षा आठ पास कर चुके छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी हुआ है। बीएसए से सूची मांगी गई है। दाखिला भी शुरू हो गया है। प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल में दाखिला ले सकें।-उपेंद्र कुमार डीआईओएस आजमगढ़।