फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   83 non-muslim students taking education in aided madrassas

Azamgarh News: एडेड मदरसों में तालीम ले रहे 83 गैर मुस्लिम छात्र

Sun, 21 Jul 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
83 non-muslim students taking education in aided madrassas
सरकार ने एडेड मदरसों में पढ़ने वाले गैर मुस्लिम छात्रों को चिन्हित करने का आदेश दिया है। इन छात्रों को वहां से निकाल कर परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जा सके। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी हो चुका है। एडेड मदरसों ने डीएमओ कार्यालय में जो रिपोर्ट सौंपी है। उसमें मदरसों में गैर मुस्लिम छात्रों के तालीम लेने की संख्या 83 पाई गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 387 मदरसे संचालित होते हैं। इसमें एडेड मदरसों की संख्या 20 है। शासन ने मान्यता प्रांप्त और एडेड मदरसों में तालीम ले रहे गैर मुस्लिम छात्रों को चिन्हित करने का आदेश दिया है। इनका समायोजन नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। इसके अलावा यूपी मदरसा बोर्ड से बिना मान्यता के संचालित होने वाले 134 मदरसों से मुस्लिम और गैर मुस्लिम छात्रों को चिन्हित कर परिषदीय विद्यालयों में दाखिला करना है। इसके लिए शासन की तरफ से पत्र आया है। शासन के निर्देश के बाद छात्रों को चिन्हित करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। इसके डीएमओ, एसडीएम व बीएसए शामिल हैं। यह टीम मदरसों की जांच कर छात्रों को चिन्हित करेगी। उधर आदेश के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से एडेड मदरसों से गैर मुस्लिम छात्रों की सूची मांगी गई थी। सूची के अनुसार 20 एडेड मदरसों में से सात मदरसों में 83 गैर मुस्लिम छात्र तालीम ले रहे हैं। कोयलसा और मंदे के मदरसों में इनकी संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की इनकी संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन


एडेड मदरसों से सूची मांगी गई थी। सात एडेड मदरसों में 83 गैर मुस्लिम छात्र तालीम ले रहे हैं। जांच कमेटी भी अभी सभी मदरसों की जांच अपने स्तर से करेगी। संख्या और बढ़ेगी। सभी चिन्हित छात्रों का ब्योरा शासन को भेजा जाएगा। - वर्षा अग्रवाल, डीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed