{"_id":"5cb8b6bdbdec22140b20b673","slug":"81555609277-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं, किसानों और नौरीपेशा...सभी को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं, किसानों और नौरीपेशा...सभी को साधा
विज्ञापन
आजमगढ़। नामांकन के लिए गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने युवाओं, किसानों और कर्मचारियों का खास ध्यान रखा। इन्हें लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लैपटॉप की याद दिलाने के साथ ही गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस और फोर्स की नौकरी में मेरिट पर नौकरी देने की घोषणा की। आसान भर्ती से रोजगार दिलाने का वादा किया। शिक्षामित्रों का समायोजन और पुरानी पेंशन बहाली का भी वादा किया।
जीत का रास्ता मतदाताओं के बड़े समूहों से होकर ही निकलेगा। इसका अखिलेश ने अपने संबोधन में विशेष ध्यान रखा। कहा कि करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने युवाओं को खूब ठगा है। पुलिस भर्ती में दो परीक्षाओं को अनिवार्य कर युवा विरोधी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा गठबंधन की सरकार आने पर पुलिस और सभी फोर्स में मेरिट पर भर्तियां की जाएंगी। आसान भर्ती से रोजगार दिया जाएगा। पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा की नहीं, अच्छी ट्रेनिंग की जरूरत है। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों के आत्महत्या करने की बात कह उन्होंने इसका ठीकरा भाजपा सरकार के सिर पर फोड़ा। कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर शिक्षामित्रों की समस्या का भी समाधान होगा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलित कर्मचारियों की दुखती रग पर भी हाथ रखा कहा कि सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आंगनबाड़ियों और आशाओं के साथ भी धोखा करने का आरोप लगाया।
बोरी से चोरी होती है पांच किलो यूरिया
भाजपा सरकार पर रोजगार में चोरी का आरोप लगाया। कहा कि यूरिया की हर बोरी से पांच किलो खाद की चोरी की जा रही है। भ्रष्टाचार कहीं नहीं खत्म हुआ। सपा सरकार ने देश का सबसे अच्छा हाईवे लखनऊ तक बनवाया। इस पर सबसे भारी लड़ाकू विमान उतारा। पूर्वांचल के विकास के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनवा रहे थे। भाजपा की सरकार ने इसकी फिर से बीडिंग कर जनता से झूठ बोला की लागत कम कर रहे हैं। इसकी क्वालिटी खराब कर दी। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार अगर सत्ता में आती है तो हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अच्छे से बनवाएंगे।
विज्ञापन
गंगाजल से धुलवाया सीएम आवास
अखिलेश ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता है। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया था। अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास पर भेजकर बंगले की टोटी चेक कराई। जब ठोकीदार सरकार जाएगी तो मैं अधिकारियों से चीलम ढूंढ कर लाने को कहूंगा।