{"_id":"5cb4c40bbdec2239135ecdb6","slug":"81555350539-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार को भी आग का कहर जारी रहा। कहीं संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गेहूं के खेत में आग लग गई, तो कहीं शार्टसर्किट से उत्पन्न हुई चिंगारी ने तबाही मचाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक किसानों का करीब 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग में पूरी फसल जल जाने से किसानों के समक्ष पेट की आग बुझाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जहानागंज संवाददाता के मुताबिक कुंजी गांव में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से उत्पन्न हुई चिंगारी ने भारी तबाही मचाई। इसमें कुंजी गांव निवासी शिव धर, फुन्नू यादव, सतिराम, पुनर्जी गांव निवासी पुल्लू, विजयराज, विश्वनाथ, फौजदार, दीपू, घरभरन, परदेशी, प्रतापपुर गांव निवासी जगरनाथ, सूर्य नाथ, अजय, शुद्धू आदि का करीब 100 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। गांव वालों की मदद से फायर ब्रिगेड वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसी क्रम में कटानी बाजार संवाददाता के मुताबिक महराजगंज थाने के पैकौली गांव निवासी राहुल यादव और कैलाश यादव का करीब एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसीक्रम में लालगंज संवाददाता के मुताबिक देवगांव कोतवाली के सोफीपुर गांव निवासी संतोष राय, दिलीप राय के खेत में शार्टसर्किट से आग लगने से करीब आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं पल्हना ब्लाक के अवनी, पकड़ी गांव में आग लगने से गांव के चंदन सिंह, गिरीश सिंह, मंगला, मनीष, कपिल, सत्यदेव, सोभनाथ आदि का करीब आठ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। अहरौला संवाददाता के मुताबिक सुल्तानीपुर गांव निवासी तालुकदार पांडेय, लालता पांडेय के खेत में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। इसी क्रम में मेहनाजपुर संवाददाता के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गांव के बाबूराम यादव, प्रह्लाद, इंद्रजीत, रमेश, नगीना, नंदा, सुरेंद्र आदि का करीब 50 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। वहीं बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गांव के जगलाल यादव, श्रीराम यादव सहित पांच किसानों का सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। गांव वालों की मदद से फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पल्हना संवाददाता के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के इस्माइल भरथीपुर के कोनहरा पुरवे में सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि करीब 40 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों में राममूरत सिंह, समरबहादुर सिंह, श्रीकांत सिंह, रमाकांत सिंह, राजबहादुर सिंह, प्रदीप कुमार आदि का नाम शामिल है। गांव के लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग के इस घटना पर काबू पाए।