फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो विद्यालयों को डिबार कर काली सूची में डालने की संस्तुति

दो विद्यालयों को डिबार कर काली सूची में डालने की संस्तुति

Tue, 12 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
दो विद्यालयों को डिबार कर काली सूची में डालने की संस्तुति
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को दो केंद्रों को डिबार कर काली सूची में डलाने की संस्तुति डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने किया। इतना ही नहीं एक केंद्र पर आपत्ति जनक सामग्री मिलने पर जहां केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया तो वहीं मोबाइल मिलने पर तीन कक्ष निरीक्षकों को भी कार्यमुक्त कर दिया गया। शिक्षा विभाग के उड़नदस्ता संख्या एक के प्रभारी व डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मंगलवार को सुबह की पाली में जनता इंटर कालेज खुटौली का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर केंद्र व्यवस्थापक रामाश्रय विश्वकर्मा का परीक्षा पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाया गया। प्रधानाचार्य कक्ष के बगल में स्थित शिक्षक कक्ष में अविहीन सामग्री पाई गई। जिसे सील्ड करा लिया गया। इतना ही नहीं इस केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का रख रखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को तत्कल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए सहायक अध्यापक जनता इंटर कालेज खुटौली संजय कुमार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार कर काली सूची में डालने की भी उन्होंने संस्तुति किया। वहीं शाम की पाली में पं. दीन दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्वालय नदौरा मालटारी का भी डीआईओएस ने औचक निरीक्षण किया। इस सेंटर पर तीन कक्ष निरीक्षक सूर्यभान, सुनील कुमार व रमाकांत के पास मोबाइल फोन बरामद हुए। जिस पर डीआईओएस ने तीनों कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए विद्यालय को डिबार कर काली सूची में डालने की संस्तुति की। डीआईओएस की इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ज्यादातर केंद्रों पर दिखायी दी कक्ष निरीक्षकों की कमी
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 304 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए है। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं थी। हिन्दी विषय की परीक्षा होने के चलते दोनों पालियों में सभी केंद्रों के सभी कक्षों में परीक्षा हो रही थी। जिसके चलते भारी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की जरूरत थी। मंगलवार को आठ-दस परीक्षा केंद्रों को छोड़ कर ज्यादातर केंद्रो पर कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली। कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था को लेकर केंद्र व्यवस्थापक परेशान रहे और कंट्रोल रूम पर फोन करने शिक्षा विभाग कोई व्यवस्था कर पाने से इंकार करता रहा। केंद्र व्यवस्थापकों ने जब डीआईओएस के समक्ष समस्या रखी तो उन्होंने ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और बीआरसी से कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कर परीक्षा कराने को कहा। विभाग द्वारा भेजे गए कक्ष निरीक्षक ज्यादातर केंद्रों पर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो दर्जन स्टैटिक मजिस्ट्रेटो का कार्यक्षेत्र बदला
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा को शुरू हुए मंगलवार को तीसरा दिन बीत गया और अब तक जिला प्रशासन सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती नहीं कर सका है। केंद्र बदलने समेत अन्य कारणों से संबंधित आवेदन कर कई स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित चल रहे है। इस बीच दो दर्जन भर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो के कार्य क्षेत्र में मंगलवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने परिवर्तन कर दिया। इसके साथ ही चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भी कार्य क्षेत्र बदला गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव, सहायक निदेशक सूचना समित कुमार भारती व अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी शामिल है। सभी केंद्रों पर अब तक स्टैटिक मजिस्ट्रेट न पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए अब दो दर्जन अतिरिक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट चयनित कर रिजर्व में रखे गए है। जिन्हें अवश्यकता के अनुरूप तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed