फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तटबंध कटने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न

तटबंध कटने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न

Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
तटबंध कटने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न
अंबारी। फूलपुर तहसील के शारदा सहायक खंड-32 से निकला माइनर भरौली से राजापुर, पाइंदापुर तक गया है। माइनर की सफाई सुचारू रूप से न कराए जाने के कारण अलाउद्दीनपुर और समसपुर गांव के पास तटबंध कटने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल डूब गई है। पिछले एक हफ्ते से माइनर कटा हुआ है। इससे किसानों की काफी नुकसान हो रहा है। नुकसान को लेकर किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है। शेखवलिया, अलाउद्दीनपुर, समसपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी फूलपुर और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है। लापरवाह अधिकारियों का ध्यान डूब रही फसल के तरफ नहीं गया है। क्षेत्र के राजेश्वर मिश्र, पन्नालाल मिश्र, पूर्णमासी यादव, राम लखन, राम स्वारथ, प्रमोद मिश्रा, मुसुम्भी मौर्य, तिलकधारी मौर्य आदि ने मांग की कि डूबी फसल का मुआवजा दिया जाए। माइनर को तत्काल बन्द कर के इसकी सफाई की जाए। तटबंध को मजबूत बनाया जाए। इस संबंध में एसडीएम फूलपुर ललित कुमार कहना है नहर विभाग के अधिकारियों से बात की गई थी। अभी तक तटबंध न बांधा जाना लापरवाही है। शनिवार तक तटबंध नहीं बाधा जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed