फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़के एसडीएम, ली क्लास

अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़के एसडीएम, ली क्लास

Tue, 27 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़के एसडीएम, ली क्लास
आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान मेडिकल वेस्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने एसआईसी को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड, ओटी, एनआईसीयू, दवा स्टॉक आदि का भी निरीक्षण किया। परिवार व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बीते 4 नवंबर को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण की थी। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी दुर्व्यवस्था पाई गई थी। जिस पर उन्होंने एसआईआई डॉ. अमिता अग्रवाल को व्यवस्था में सुधार के लिए कड़ी चेतावनी दी थी। इसके साथ ही जिलाधिकारी से पुन: निरीक्षण कर आख्या देने को कहा था। इसी के क्रम में एसडीएम सदर सुबह लगभग 11 बजे अस्पताल पर पहुंचे। पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की फिर ओपीडी, रसोईघर, वार्ड, ओटी, एनआईसीयू आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। इस दौरान मरीजों से भी उन्होंने मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी दिखाई दी। सबसे बड़ी बात तो मेडिकल वेस्ट पूरे परिसर में अनियमित तरीके से फेंके हुए मिले। निर्देशों के बाद भी मेडिकल वेस्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। जिस पर उन्होंने एसआईसी को फटकार लगाई और अगले निरीक्षण में व्यवस्था में सुधार नहीं मिला तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed