फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब ग्राम निधि से होगी नाला, तालाब और कुएं की सफाई

अब ग्राम निधि से होगी नाला, तालाब और कुएं की सफाई

Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अब ग्राम निधि से होगी नाला, तालाब और कुएं की सफाई
आजमगढ़। ग्राम निधि के खाते से अभी तक नाली, खड़ंजा और सीसी रोड के निर्माण का ही कार्य कराया जाता था। अब इस निधि के गांवों के नाले, तालाब और कुओं की सफाई का कार्य शुरू कराने का फैसला लेकर सरकार ने जनसरोकार के कार्यों से जुडने की कोशिश करेगी। इसके लिए सभी डीपीआरओ को लखनऊ दो दिन की ट्रेनिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैें।
विज्ञापन

समय के साथ सूबे की सरकार विभिन्न कार्यों में बदलाव करना चाहती है। सरकार को फोकस आफिसों में ई-गवर्नेंस की सुविधा को पूरी तरीके से लागू करना चाहती है। इसके साथ ही सरकार ने विकास कार्यों के साथ जनसरोकार के कार्यों से जुड़ने की ठान ली है। अभी तक ग्राम सभाओं में ग्राम निधि के खातों से नाली, खंड़जा और सीसी रोड आदि के निर्माण का कार्य ही किया जाता था। अब ग्राम निधि के खातों से नाले, तालाब, कुएं आदि की सफाई जैसे कार्य भी किए जाएंगे। सूबे की सरकार का मानना है कि ऐसे कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अभी तक ये कार्य या तो मनरेगा या फिर जनसहयोग से ही किया जाता था। अब सीधे इसे ग्राम निधि के खाते से किया जाएगा। इसके लिए बृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। लखनऊ में सबी डीपीआरओ को इसके लिए दो दिन की ट्रेनिंग भी दी गई है।
विज्ञापन

000000
नहीं कटेगा चेक, अब सीधे भुगतान
आजमघड़। विकास कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री का भुगतान ठेकेदारों भट्ठा मालिकों आदि को अब तक चेक के माध्यम से किया जाता था। इसको लेकर फर्जीवाड़े के तमाम आरोप लगते थे। अब ये भुगता न सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इससे फर्जीवाड़ों पर लगान लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
एडीओ स्तर पर शुरू होगा शिकायतों का निस्तारण
आजमगढ़। ग्राम सभा स्तर की शिकायतें सीधे जिलाधिकारी और डीपीआरओ के पास पहुंच रही थी। अब इसका निस्तारण पहले सात दिन के भीतर एडओ पंचायत करेंगे। इसके बाद ये शिकायकत डीपीआरओ और फिर डीएम के पास पहुंचेगी। इससे काम का बोढ हल्का होगा।

0000000
शासन स्तर से अब जन सरोकार के कार्यों में जुड़ने का फैसला भी लिया गया है। नालों, तलाबों और कुएं की सफाई भी अब ग्राम निधि के खातों से होगगी। भुगतान की प्रक्रिया डायरेक्ट खाते में की जाएगी। शिकायतों का निस्ताकरण पहले साथ दिन में एडीओ पंचायत स्तर पर होगा। कई और बदलाव किए गए हैं।
आनंद प्रकाश, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed