फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   43 लोगों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

43 लोगों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप

Tue, 20 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
43 लोगों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप
सगड़ी। ठेकमा ब्लाक के बाद अजमतगढ़ ब्लाक में तीनो किस्त मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास पूरा नहीं करने पर 43 लोगों को नोटिस जारी की गई है। 31मार्च तक कार्य पूरा नहीं करने पर एफआईआर और रिकवरी की चेतावनी दी है। नोटिस से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लॉक के जमीन हरखोरी, इमिलिया, भुवना बुजुर्ग, ब्रम्हौली बेनी, महावतगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 112 आवास आवंटित हैं। इसमें 43 आवास अधूरे पाए गए। इस पर इनके लाभार्थियों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ राजीव कुमार वर्मा ने बताया पैसा पूरा निकाल लिया गया है। इसके बाद भी आवास पूरा नहीं किया गया। आवास अधूरा पाए जाने पर नोटिस जारी की गई है। 31 मार्च तक कार्य पूरा नहीं किया गया तो रिकवरी की जाएगी। विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जमीन हरखोरी गांव में 37 आवासों में 11 अधूरे पाए गए। इमिलिया में 20 आवासों में 10, भुवना बुजुर्ग में 13 में पांच और ब्रह्मौली बेनी में 23 में 11 आवास अधूरे पाए गए। महावतगढ़ में 19 में छह आवास अधूरे हैं।
विज्ञापन



कई गांवों में अधूरे काम पर लगाई फटकार
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के फरीदपुर, साल्हेपुर, महावतगढ़, जमीन हरखोरी, इमिलिया, भुवना बुजुर्ग, ब्रह्नौली बेनी, सहित कई गांवों का खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। गांव में ठीक से साफ सफाई न होने और काम अधूरा पाए जाने पर जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में सफाई कर्मी कभी नहीं आते हैं। नालियां बजबजा रही हैं। कूड़े का अंबार लगा हुआ है। बीडीओ ने कहा कि सफाईकर्मी चेत जाए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed