फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तैयारियां पूरी, आज विकास खंडों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

तैयारियां पूरी, आज विकास खंडों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
तैयारियां पूरी, आज विकास खंडों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
आजमगढ़। जिले में रिक्त चल रही प्रधान पद की आठ और बीडीसी की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान का कार्य होना है। सात प्रधान पदों के लिए कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि दो बीडीसी पदों के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले उपनिर्वाचन में मतदान के लिए मिर्जापुर विकास खंड के मधुरामपुर में दो मतदेय स्थलों पर 1006, पल्हनी विकास खंड के कोठरा में तीन मतदेय स्थलों पर 1878, फूलपुर विकास खंड के बैंसाडीह में दो मतदेय स्थलों पर 1130, पवई विकास खंड के खंडौरा में दो मतदेय स्थलों पर 1104 और गोधना में चार मतदेय स्थलों पर 2999, बिलरियागंज के हेंगाईपुर के दो मतदेय स्थलों पर 1308, ठेकमा विकास खंड के दो मतदेय स्थलों पर 1494 और पल्हना विकास खंड के पांच मतदेय स्थलों पर 2559 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं दो बीडीसी पद के लिए होने वाले उपनिर्वाचन में पल्हना विकास खंड के महादेवपारा के लिए तीन मतदेय स्थलों पर 1382 और मार्टीनगंज विकास खंड के लारपुर बक्सू सीट के लिए तीन मतदेय स्थलों पर 1674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार कुल 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 16534 मतदाता करेंगे। उपनिर्वाचन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। बुधवार को सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां संबंधित विकास खंडों से मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान करेंगी। पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई है। किसी को भी मतदान के दौरान गड़बड़ी करने की छूट नहीं दी जाएगी। गुरुवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का कार्य संपन्न होगा। इसके बाद मतपेटियां विकास खंडों पर बने स्ट्रांग रूमों में कैद हो जाएंगी। 24 फरवरी को मतगणना के दिन इन्हें निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed