फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निकायों में आरओ और एआरओ की हुई तैनाती

निकायों में आरओ और एआरओ की हुई तैनाती

Fri, 13 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
निकायों में आरओ और एआरओ की हुई तैनाती
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग दिए गए निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव के विभिन्न अधिकारियों निकाय के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता को आरओ, और तहसीलदार सदर हेमंत कुमार को एआरओ बनाया गया है। वार्ड एक से पांच के लिए बीडीओ राजीव कुमार को आरओ और बीईओ क्षमाशंकर पाडेय को एआरओ बनाया गया है। वार्ड छह से 10 के लिए बीडीओ रामचंद्र शर्मा को आरओ और बीईओ विश्वजीत को एआरओ बनाया गया है। वार्ड 11 से 15 के लिए बीडीओ संतोष गुप्ता को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ओम प्रकाश को एआरओ बनाया गया है। वार्ड 16 से 20 के लिए सहायक अभियंता संजय सिंह को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीअजय कुमार को एआरओ बनाया गया है। वार्ड 21 से 25 के लिए सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह यादव को आरओ और सहायक चकवंदी अधिकारी संजय कुमार को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर में अध्यक्ष पद के लिए सीआरओ आलोक कमार वर्मा को आरो और सहायक अभियंता लोनिवि राघवेंद्र एआरओ बनाया गया है। वार्ड एक से पांच तक के लिए बीडीओ जितेंद्र कुमार को आरओ और बीईओ संजय कुमार को एआरओ बनाया गया है। छह से 10 के लिए बीडीओ पीसी राम आरओ और बीईओ महेंद्र प्रसाद एआरओ बनाए गए हैं। 11 से 15 के लिए एई आरईएस ज्ञानेंद्र कुमार को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ज्ञानचंद्र को एआरओ बनाया गया है। 16 से 20 के लिए एई नलकूप छेदीलाल आरओ और सहायक अधिकारी चकबंदी मनोज कुमार एआरओ बनाया गया है।21 से 25 के लिए एई आनंद कुमार को आरओ और सहायक अधिकारी चकबंदी को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बिलरियागंज में अध्यक्ष पद के लिए समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह को आरओ और बालविकास परियोजना अधिकारी एजाज अहमद को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए चकबंदी अधिखारी संजय कुमार विश्वास को आरओ और सहायक चकबंदी अधिकारी विजय कुमार को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत महाराजगंज में अध्यक्ष पद के लिए डीएमओ साहित्य निकष सिंह को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता संतोष कुमार को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए चकबंदी अधिकारी अजय सिंह को आरओ और बीईओ राम कुमार को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ में अध्यक्ष के लिए एसडीएम राजीव रंजन को आरओ और तहसीलदार ओम प्रकाश को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए एई जल निगम टीएस यादव को आरओ और बीईओ जनार्दन यादव को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत जीयनपुर में अध्यक्ष के लिए जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीजय प्रकाश को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव को आरओ और सीडीपीओ सर्वेश कुमार को एआरओ बनाया गया है।
नगर पंचायत फूलपुर में अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम दिनेश गुप्ता को आरओ और तहसीलदार जंगबहादुर को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर कमलेश कुमार को आरओ और सीडीपीओ मनोज कुमार को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत माहुल में अध्यक्ष के लिए उपायुक्त उद्योग अनुराग आयदव को आरओ और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता शशि सौरभ को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए सेवायोजन अधिकारी वीके सिंह को आरओ और बीईओ अवधेश नरायण को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत निजामाबाद अध्यक्ष के लिए एसडीएम अनिल कुमार को आरओ और तहसीलदार मनीष को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर सुनील यादव को आरओ और सीडीपीओ राकेश को एआरओ बनाया गया है। सरायमीर में अध्यक्ष के लिए बीडीओ विनोद यादव को आरओ और बीईओ पंकज सिंह एआरओ बनाया गया है। सदस्य के लिए एकई जलनिगम अशोक गुप्ता को आरओ और बीईओ दीनानाथ को एआरओ बनाया गया है।
अतरौलिया में अध्यक्ष के लिए एसडीएम इंद्रभान तिवारी को आरओ और तहसीलदार अंबिका चौधरी को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा को आरओ और बीईओ अशोक कुमार को एआरओ बनाया गया है।
लालगंज में अध्यक्ष के लिए एसडीएम अभय कुमार को आरओ और तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी को एआरओ बनाया गया है। वार्डों के लिए जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल को आरओ और बीईओ सुनील कुमार को एआरओ बनाया गया है। मेंहनगर में अध्यक्ष के लिए एसडीएम अशोक कुमार को आरओ और तहसीलदार मनोज कुमार को एआरओ बनाया गया है। सदस्य के लिए डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल को आरओ और सीडीपीओ इफ्तेखार को एआरओ बनाया गया है। नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए स्टाफ की नियुक्ति अपने स्तर से करेंगे। सूची परियोजना निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी मतदान को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आरओ और एआरओ के लिए 10-10 अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं।



नगर निकाय चुनाव की बैठक 16 अक्टूबर को
आजमगढ़। नगरीय निकाय सामन्य निर्वाचन 2017 की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को 12.30 बजे से नेहरूहाल में बैठक होगी। जिसमें समस्त प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी आदि की उपस्थिति आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed