फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गुणवता के साथ करें शौचालय का निर्माण

गुणवता के साथ करें शौचालय का निर्माण

Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुणवता के साथ करें शौचालय का निर्माण
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को फूलपुर विकास खंड परिसर में सफाई कर्मियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ शौचालय निर्माण और स्वच्छता अभियान शासन की प्राथमिकता है इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। प्रत्येक सफाई कर्मी और ग्राम पंचायत अधिकारी को दो अक्टूबर तक हर हाल में 25-25 शौचालय का निर्माण कराना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियों का गठन ग्राम स्तर, ब्लाक स्तर पर कोर कमेटी का गठन अवश्य कर लिया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक गांव का बेस लाइन सर्वे सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम स्तरीय कर्मियों की है। इस मौके पर एसडीएम फूलपुर अभय कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र, खंड विकास अधिकारी फूलपुर विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लेखपालों को निर्देश एक माह में हटाएं अवैध कब्जे
लालगंज। विकास खंड लालगंज परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्रभूषण सिंह ने सेक्रेटरी और सफाईकर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि दो-तीन महीने तेजी से शौचालय बनवाने पर फोकस करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में ही लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि एक महीने का समय दूंगा। ताल, भीटा, पोखरी, चारागाह, चकरोड आदि से कब्जा हटवा दें। 1000 एकड़ जमीन चकबंदी से खाली कराई गई है। शिकायतों का निस्तारण अच्छे से करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, बीडीओ मुसफीक अहमद, एडीओ पंचायत विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

दो अक्टूबर तक दाखिल करें आपत्ति
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास कायम रखने के लिए पिछड़ी जातियों की जनसंख्या का निर्धारण करने के लिए दोबारा रैपिड सर्वे कराया गया है। रैपिड सर्वे का परिणाम जनपद की सभी नगरीय निकायों के कार्यालयों और प्रभारी अधिकारी (रैपिड सर्वे)/उप जिलाधिकारी सदर, सगड़ी, बूढनपुर, फूलपुर, निजामाबाद, लालगंज और मेंहनगर के कार्यालय में गुरुवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त रैपिड सर्वे परिणाम पर यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह दो अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक संबंधित उप जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। दो अक्टूबर को आपत्तियों का निस्तारण संबंधित उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी रैपिड सर्वे द्वारा करते हुए शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा।

हर हाल में दो अक्टूबर तक बनवाएं 25 शौचालय
ठेकमा। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार को ठेकमा ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने हर हाल में दो अक्टूूबर तक 25 शौचालय बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक हर गांव में हर हाल में 25 शौचालय अवश्य बन जाना चाहिए। पैसा खाते में आ गया है पैसे की कोई कमी नहीं है। खंड विकास अधिकारी ने सभी अपने कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक गांव में युद्ध स्तर पर रह कर खुले में शौच मुक्ति अभियान में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। अवधेश सिंह बावरा ने शौच मुक्ति के गीत से लोगों को प्रभावित किया। इस मौके पर एडीओ अखिलेश राय, नागेंद्र प्रताप सिंह, त्रिवेणी राम, उमाकांत पाठक, महेंद्र यादव, गुलाबचंद, राणा प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सराय मोहन गांव में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। ब्यूरो
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed