{"_id":"5999c9d74f1c1b767e8b47ab","slug":"81503250903-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानी की सराय (आजमगढ़)। बाजार के समीप स्थित पोखरे में रविवार की दोपहर डूबने से किशोर की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत किशोर आलोक यादव (16) पुत्र स्व. प्रकाश रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव का निवासी था। वह रविवार की दोपहर रानी की सराय बाजार आया था। यहां से घर जाते समय बाजार के समीप स्थित पोखरे में नहाने लगा। इस दौरान पानी में डूब गया। आलोक की लाश पानी में उतराया देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से लाश को पानी से बाहर निकालकर उसकी पहचान करवाई। आलोक यादव दो भाई और एक बहन में बड़ा था।