{"_id":"593994cb4f1c1b79318b458c","slug":"81496945867-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला की आठ दिन बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला की आठ दिन बाद मिली लाश
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलिंडा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार की सुबह लापता महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला आठ दिन पूर्व घर से दवा लेने निकली थी। परिवार के लोग उसकी तलाश में थे।
सिधारी थाना क्षेत्र के बुधैठा गांव निवासी सुमित्रा देवी (50) पत्नी पंचम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उसकी दवा चल रहा थी। आठ दिन पहले सुमित्रा घर से भदुली बाजार से दवा लेने के लिए निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। सुमित्रा के न आने पर घर के लोग उसे तलाश किए लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार के लोग उसे तलाश ही रहे थे कि गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने सुमित्रा की लाश घर से थोड़े दूर चकबिलिंडा गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास देखकर परिवार के लोगों की सूचना दी।
सुमित्रा के शरीर पर कई जगह फफोले पड़ गए थे। वह दो बेटों की मां थी। सुमित्रा की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। सीओ नगर संतोष सिंह ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।