फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   81 projects pending, wait increasing

Azamgarh News: 81 परियोजनाएं लंबित, बढ़ता जा रहा इंतजार

Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
81 projects pending, wait increasing
आजमगढ़। नए वित्तीय वर्ष में ही जिले में लंबित 81 परियोजनाओं के काम में तेजी आने की उम्मीद है। इसमें कई परियोजनाएं ऐसी हैं जो वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व शुरू हुई थीं लेकिन पूर्ण नहीं हो सकी हैं। सबसे अधिक लोक निर्माण विभाग की 26 और राजकीय निर्माण निगम की 11 परियोजनाएं लंबित है।
विज्ञापन

जिलावासियों को वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से एक बड़ी उम्मीद थी, कई ऐसी बड़ी परियोजनाएं हैं, जिनमें बजट की दरकार है। किंतु इन योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान पांच साल बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया। वहीं कुछ परियोजनाएं ऐसे भी रही जो सिर्फ मैप में ही सिमट कर रह गईं। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले में कुल 248 परियोजनाएं संचालित है। अब तक कुल 167 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है। वहीं निर्धारित समयावधि में 81 अपूर्ण परियोजनाएं लंबित हैं। अब तक कुल 35058.62 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं 3220.9 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। 31347.12 करोड़ रुपये धनराशि व्यय हो चुके हैं। यदि हम महत्वपूर्ण परियोजनाओं की बात करें तो गोला हाजीपुर पुल, मंदुरी एयरपोर्ट, आरटीओ आफिस व राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज फूलपुर पवई समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed