{"_id":"6714120f05acbc3f6608a316","slug":"81-e-pos-machines-received-for-paddy-purchase-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-122170-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: धान खरीद के लिए मिलीं 81 ई-पॉश मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: धान खरीद के लिए मिलीं 81 ई-पॉश मशीनें
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए 81 ई-पॉश मशीनें पहुंची चुकी हैं। इनको क्रय केंद्रों पर भेजा जाएगा। वहीं खाद्य विभाग को धान खरीद के लिए साढ़े तीन लाख बोरे उपलब्ध कराए गए हैं।
जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इस बार 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का ल्रक्ष्य मिला है। इसके लिए विभिन्न खरीद एजेंसियों के 62 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि अभी किसानों की धान की फसल तैयार नहीं हुई है, लेकिन क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद की तैयारी पूरी की जा रही है।
81 ई- पॉश मशीनें पहुंच चुकी है। अब तक 1832 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें से 350 किसानों के सत्यापन हो चुका है। बाकी का सत्यापन तहसीलों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बोरे आ चुके हैं। एक नवंबर से किसानों से धान खरीदने के लिए तैयारी पूरी कर ली जाएगी। ई-पॉश मशीनों को क्रय केंद्रों पर भेजा जा रहा है।