फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   80 thousand rupees were grabbed by saying that money was transferred to the account by mistake

Azamgarh News: खाते में गलती से पैसा जाने की बात कह हड़प लिया 80 हजार

Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were grabbed by saying that money was transferred to the account by mistake
आजमगढ़। खाते में गलती से पैसा भेज देने की बात कह कर ठग ने 80 हजार रुपये अपने खाते में मंगा कर हड़प लिया। बाद में पीड़ित ने जब अपना खाता चेक किया तो वहां कोई पैसा नहीं आया था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी कन्हई राम ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 27 फरवरी को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह निजामाबाद तहसील से बोल रहा है। गलती से खाते में दो बार में 35000 व 45000 रुपये चला गया है। कन्हई ने कहा कि सुबह खाता चेक कर पैसा वापस कर दूंगा तो फोन करने वाला उसे धमकाने लगा लगा और कहा कि अभी पैसा वापस करो नहीं तो पुलिस लेकर आ रहा हूं। इस पर कन्हई डर गया और दो बार में फोन पे से 35000 व 400000 रुपये वापस कर दिया। अगले दिन बैंक जाकर जब उसने पता किया तो उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया हुआ था। पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed