फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   76 villages of the district will be made model

जिले के 76 गांव बनेंगे मॉडल

Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
76 villages of the district will be made model
आजमगढ़। पांच हजार से अधिक आबादी वाले 76 गांवों को मॉडल विलेज बनाया जाएगा। मॉडल विलेज में सड़क और पानी की निकासी को दुरुस्त किया जाएगा। कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था होगी। तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। लखनऊ निदेशालय में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मचारियों ने 76 मॉडल गांव का प्रस्तुतिकरण दिया। अब डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और बजट मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। जिले की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने की तैयारी चल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में प्लास्टिक, पॉलीथिन, ठोस और तरल अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांवों में ही निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया था। अब स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में तैयारी की गई है। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जाएगा। गांवों में भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया जाए। गांवों में उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट पदार्थों का समुचित प्रबंधन किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी से उत्पन्न होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम की जा सके। इसे लेकर ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना बनाकर लखनऊ निदेशालय में प्रस्तुतिकरण किया। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चार ग्राम पंचायतों का प्रस्तुतिकरण किया गया था। दो दिन पहले 76 गांवों के कार्ययोजना की प्रस्तुतिकरण की गई। जिसमें प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

ऐसे होगा सूखे कचरे का निस्तारण
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, धातुओं, कागज, कपड़े थर्माकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसे एक निश्चित स्थान पर रखे कंटेनर में डालेंगे। यहां से सूख कचरा स्क्रैप कारोबारी को बेचा जाएगा। इससे बदले में जो पैसा मिलेगा, उसे ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में लगाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed