फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 medicines tested, samples of two failed

Azamgarh News: 75 दवाओं की जांच, दो का सैंपल फेल

Mon, 22 Apr 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
75 medicines tested, samples of two failed
आजमगढ़। मरीज के पर्चे पर ब्रांडेड दवाओं के मिलती-जुलती नाम की अधोमानक दवाएं लिखी जा रही हैं। इसमें दवा सप्लायर, विक्रेता से लेकर चिकित्सक तक के मोटी कमाई करते हैं। जबकि अगर देखें तो विगत पांच महीनों में औषधि विभाग द्वारा 75 दवाओं के नमूने लिए गए। जिनकी जांच में दो दवाओं के नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन

इन अधोमानक दवाओं में दोगुने से अधिक का मुनाफा है। दवा कारोबारी उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल से दवा मंगाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे मरीजों की जेब ढीली होने के साथ ही बीमारी भी जल्द ठीक नहीं होती है। क्योंकि इन दवाओं में मानक के मुताबिक साल्ट नहीं पाए जाते हैं। दिसंबर 2023 में जिले भर में अब तक 75 दवाओं के नमूने लिए गए। विभाग ने इन दवाओं की गुणवत्ता की जांच के आगरा स्थित लैब में भेजा। अब तक फरवरी तक लिए गए नमूनों की जांच का ही रिजल्ट सामने आया है। जिसमें दो दवाएं अधोमानक पाई गई है। लेकिन अभी इनकी बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा है। औषधि निरीक्षक का कहना है कि अभी उसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

अधोमानक दवाओं पर अंकुश के लिए निरंतर जांच की जाती है। अभी हाल ही में कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें दो दवाएं मानक के अनुसार नहीं मिलीं। विवेचना के बाद इस मामले को सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। - डा. सीमा, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed