{"_id":"58dbfcf64f1c1bfc4c63e53f","slug":"75-illegal-constructions-collapsed-in-munda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडा में एडीए ने ढहाए 75 अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडा में एडीए ने ढहाए 75 अवैध निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुंडा में एडीए ने ढहाए 75 अवैध निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बुधवार को एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आया। दोपहर के समय एडीए प्रशासन बुल्डोजर के साथ मुंडा में हुई अवैध प्लाटिंग पर पहुंचा और अवैध रूप से की गई 75 प्लाटों की बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया।
नगर से सटे जाफरपुर मुंडा में रूपाली बिल्डर्स और अरविंद सिंह द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कराकर जमीन की बिक्री गई थी। इसमें बहुत से लोगों ने जमीन खरीद कर बाउंड्रीवाल करा रखी थी। बुधवार को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास के नेतृत्व में बुल्डोजर के साथ टीम वहां पहुंची। बुल्डोजर देख जमीन खरीदकर बाउंड्री कराने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
अवैध रूप से की गई 75 प्लाटों की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया। इसमें रूपाली बिल्डर्स द्वारा की जा रही प्लाटिंग में लगभग 25 प्लाट और अरविंद द्वारा की जा रही प्लाटिंग के 40 प्लाट और सीधे किसानों द्वारा बेचे गए लगभग 10 भूखंडों की बाउंड्रीवाल को गिराया गया। इस दौरान छह व्यक्तियों ने अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण को खुद ध्वस्त करने और भविष्य में निर्माण न करने के लिए लिखित रूप से प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
डीडीसी ने बताया कि मौजा मुंडा स्थित सैयद बाबा कालोनी और आसपास की जमीनों को सम्मिलित करते हुए अनधिकृत रूप से जमीनों की प्लाटिंग कर विक्रय किया जा रहा था। यह कृषि की भूमि पर है। इस पर निर्माण नहीं हो सकता है।