फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   73432 pension holders did not link the account with Aadhaar

73432 पेंशन धारकों ने नहीं कराया आधार से खाता लिंक

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
73432 pension holders did not link the account with Aadhaar
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित वृद्धावस्था पेंशन के 73432 लाभार्थी सावधान हो जाए। शासन ने पेंशन वितरण को पारदर्शी करने के लिए व्यवस्था में थोड़ी सी तब्दीली की है। अब खाता को आधार से लिंक किए बिना पेंशन नहीं मिलेगी। जनपद में 73 हजार 432 लाभार्थी ऐसे हैं जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वर्तमान में एक हजार रुपये प्रतिमाह शासन द्वारा पेंशन दी जाती है। समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत एक लाख 39 हजार 640 बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे भी लाभार्थी हैं, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है। आधार से लिंक होने से जहां इस बात की भी जानकारी हो सकेगी कि संबंधित पेंशनर किन-किन योजना से लाभान्वित हो रही हैं, वहीं पारदर्शिता भी आएगी। जनपद में अभी मात्र 65 हजार 738पेंशनधारकों ने ही अपना आधार खाता से लिंक कराया है। यदि समय से आधार से खाता लिंक नहीं हुआ तो पेंशनधारकों की अगली किश्त रुक जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने कहा कि तत्काल वृद्धावस्था पेंशन को आधार से लिंक करा लें अथवा आधार कार्ड, खाता नंबर एवं मोबाइल नंबर के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर आधार लिंक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed