अतरौलिया/सठयांव/पल्हना। सपा की ओर से शुरू की गई समाजवादी विकास विजन और समाजवादी न्याय कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी सफाइयों ने चिह्नित गांवों में पदयात्रा निकाल और चौपाल लगाकर सपा सरकार के विकास की जानकारी दी गई। वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। बढ़या बाजार में चौपाल में अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव रहे। अध्यक्षता रामपलट यादव और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। बलराम यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधनभाजपा की नींद हराम हो गई है। आज दो ताकतें एक हुई हैं। भाजपा ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की थी। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा के कारण देश में अराजकता का माहौल है। दामोदर प्रजापति, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, चंद्रजीत यादव,संजय मिश्रा, राधेश्याम, रणविजय यादव, घनानंद गिरी, शीतला निषाद,सुबाष शर्मा, राधेश्याम प्रधान, इसरार अहमद उपस्थित थे। सठियांव में पदयात्रा टीम ने आदमपुर, मिल्लतनगर, देवली खालसा, कुकुरसण्डा गांवों का दौरा किया। आदमपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब से सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है भाजपा के नेता अंदर तक भयभीत हो गए हैं। शोभनाथ यादव, बहादुर यादव, प्रदीप यादव, मुकर्रम मलिक, अजय राम यादव थे। दीदारगंज क्षेत्र के आदम मऊ गांव विद्यालय के पास पीएन चौहान कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सपा की सभी योजनाओं को रोक दिया गया है। पूर्व विधायक बेचई सरोज, बबिता चौहान, खुर्शीद आलम, अबू आशिम थे।