{"_id":"5ab3f44a4f1c1b92778b6e55","slug":"71521742922-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खंड विकास अधिकारी करेंगे लाभार्थी के खातों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खंड विकास अधिकारी करेंगे लाभार्थी के खातों की जांच
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/पवई। फूलपुर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को सुलेमापुर गांव के इंद्रमणि अग्रहरि ने आवास निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। गुरुवार को एसडीएम फूलपुर और खंड विकास अधिकारी पवई जांच करने के लिए पहुंचे। लाभार्थी ने ग्राम प्रधान पर पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने बीडीओ पवई को खातों की जांच करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फूलपुर तहसील के सुलेमापुर गांव में 14 आवासों का निर्माण होना है। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से उनके खाते में पैसा भेज दिया गया। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा पैसे को अपने खाते में ट्रांसफर कराकर स्वयं आवास का निर्माण कराया जाने लगा। जबकि उक्त आवास का निर्माण लाभार्थी को स्वयं कराना था। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर लाभार्थी इंद्रमणि अग्रहरि ईंटों के साथ तहसील पहुंचे और एडीएम प्रशासन से घटिया ईंटों और मसालों के प्रयोग का आरोप लगाया। इस पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह को जांच कराने का निर्देश दिया। गुरुवार को एसडीएम फूलपुर खंड विकास अधिकारी पवई धीरेंद्र प्रताप यादव के साथ गांव में पहुंचे। मौके पर इंद्रमणि अग्रहरि मिले उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पैसे को उनके खाते से ट्रांसफर करा लिया गया है और आवास का निर्माण उनके द्वारा ही कराया जा रहा है। वहीं एडीएम प्रशासन भी इस प्रकरण पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने फोनकर एसडीएम से इस बारे में जानकारी ली।
0000000000
जांच के दौरान 14 लाभार्थियों में से सिर्फ एक लाभार्थी गांव में मिला। उसने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा उसके खाते से 50 हजार रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कराया गया है और उसके द्वारा ही आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसलिए सभी लाभार्थियों के खातों की जांच के लिए बीडीओ पवई को लगाया गया है।
विज्ञापन
अनिल कुमार सिंह, एसडीएम फूलपुर।