{"_id":"5aa96c194f1c1b27088b52c2","slug":"71521052697-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकमा में 17 दुकानों का काटा गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकमा में 17 दुकानों का काटा गया चालान
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके बाजार की ज्यादातर दुकानें खुली रही। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बाजार में छापेमारीकर चेक किया। इस दौरान 17 दुकानें खुली मिली। इनका चालान काटा गया। श्रम विभाग के इस कार्रवाई से दुकानदारों में हडक़ंप मचा हुआ है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद ने बताया कि ठेकमा बाजार के जिन दुकानों का चालान काटा गया है। उसमें बबलू आटो पाट्र्स, एस मोबाइल पाट्र्स, रवि किराना, जायसवाल किराना, मंगल प्रसाद ज्वेलर्स, सानिक प्रसाद ज्वेलर्स, शुभम वस्त्रालय, रामनयन बर्तन, रामचंदर पाइप, जनता वस्त्र भंडाल, वंशीधर किराना, अभिषेक रजाई, राजेंद्र प्रसाद एंड संस, इंद्रलोक वस्त्रालय, दुर्गा वस्त्रालय, महावीर ज्वेलर्स आदि का नाम शामिल है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि ठेकमा बाजार में बुधवार को बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके यह दुकानें धड़ल्ले से खोलकर दुकानदार सामान बेच रहे थे। बुधवार को बाजार में छापेमारी के दौरान यह सभी 17 दुकानें खुली पाई गई। जिनका चालान काटा गया। साथ ही दोबारा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। श्रम प्रवर्तन विभाग के इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हडक़ंप मचा हुआ है।