{"_id":"596cfd434f1c1b371f8b4741","slug":"71500314947-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना के स्थानांतरण का विरोध, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना के स्थानांतरण का विरोध, मुआवजे की मांग
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के गंभीरवन में प्रस्तावित पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र को गोरखपुर स्थानांतरित किए जाने और भूमि बैनामा होने के बाद भी काश्तकारों को मुआवजे का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को गंभीरवन के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। धरने के बाद तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को प्रतिलिपि प्रेषित की गई।
उन्होंने ने जिला प्रशासन से पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का निर्माण गंभीरवन में कराए जाने, जिन काश्तकारों ने अपनी जमीन बैनामा किया है उन्हें मुआवजा दिए जाने और किसानों के ऊपर बैनामा निरस्त और चकबंदी विभाग द्वारा स्वामित्व निरस्त करने के लिए जो मुकदमा चलाया जा रहा है उसे वापस लिए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अगर हमारी तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया है तो आमरण अनशन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। धरने में अजय कुमार, कमलाकांत, घुरभारी, नरेंद्र, धु्व्र, संतोष, शैलेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।