फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कृषि पट्टे की भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

कृषि पट्टे की भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कृषि पट्टे की भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
सगड़ी (आजमगढ़। कृषि पट्टे की जमीन पर कब्जे के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत जीयनपुर के मेहनाजपुर वार्ड के लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को नगर पंचायत जीयनपुर के मेहनाजपुर वार्ड के दर्जनों लोगों ने कृषि पट्टे की जमीन पर कब्जे केविरोध में पीड़ित ट्रैक्टर ट्राली से तपहुंचे। तहसील पहुंच पीड़ितों ने नारेबाजी शुरू कर दत्र्ी। पीड़ितों का आरोप था कि जिले के एक पूर्व मंत्री के इशारे पर पट्टे की जमीन पर कुछ दबंग दो वर्ष से कब्जा कर लिया और जोतने बोने नही दे रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस पर और जिलाधिकारी से भी गई लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते अब तक कार्यवाही नही की गई। पीड़ितों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुखारी, राम, प्रमोद, श्यामलाल, केदार, प्रभावती, सुनरी देवी, विश्वनाथ आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed