फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   70 thousand devotees reached Bhairodham and more than 50 thousand devotees reached Bhanwarnath.

Azamgarh News: भैरोधाम में 70 हजार तो भंवरनाथ में 50 हजार से अधिक पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 06 Aug 2024 04:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
70 thousand devotees reached Bhairodham and more than 50 thousand devotees reached Bhanwarnath.
आजमगढ़/महराजगंज। सावन के तीसरे सोमवार को जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सबसे ज्यादा भक्त महाराजगंज स्थित भैरो बाबा मंदिर पहुंचे। यहां लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर रविवार को ही पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। बाबा भंवरनाथ मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। सोमवार की भोर से ही यहां दर्शन पूजन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। जिसका परिणाम रहा कि मंदिर परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक लोगों की कतार लगी हुई थी। मार्टीनगंज के पातालपुरी धाम की महिमा अपरंपार है। यहां सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भैरोबाबा मंदिर पर भी सोमवार को कांवरियों का जत्था बाबा का जलाभिषेक करता रहा। यहां भी दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा का दर्शन और पूजन करने के लिए पहुंचे। यहां दिनभर मेले जैसा दृश्य रहा। ऐसे में बच्चों ने भी आकर्षक खिलौनों की खरीददारी की और परिजनों के साथ शिव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed